रोमांचक हॉकी मुकाबले में खेल भावना की शानदार मिसाल, फ़र्टिलाइजर टीम बनी विजेता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। स्थानीय पादरी बाज़ार स्थित सैकरेड हार्ट एकेडमी के खेल मैदान पर आयोजित बालस्वर हॉकी प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बुधवार को प्रशिक्षु खिलाड़ियों के बीच रोमांचक हॉकी मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मुख्य मुकाबले में फरटिलाइजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संकल्प एकेडमी को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में फरटिलाइजर टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो शानदार फील्ड गोल दागकर 3-1 की बढ़त बना ली। अंतिम मिनटों में संकल्प एकेडमी ने एक गोल कर मुकाबले में वापसी का प्रयास किया, लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने के कारण फरटिलाइजर टीम 3-2 से विजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में भी फ़र्टिलाइजर टीम ने जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

जिलाधिकारी ने प्रेमधर पट्टी की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश  ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी ने प्रेमधर पट्टी की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश

मैच का सबसे प्रेरणादायक पहलू खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना रही। जीत-हार से ऊपर उठकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुकाबले के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर खेल भावना, आपसी सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। मैदान में उपस्थित दर्शकों ने इस दृश्य का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी कार्रवाई  ये खबर भी पढ़े : 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी कार्रवाई 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (लीड बैंक) मनोज कुमार श्रीवास्तव, बालस्वर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. चमन राय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी कमेंटेटर अशोक गुप्ता, हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान, वेटेरंस हॉकी खिलाड़ी प्रेम दत्त कालिया, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच रीता मिश्रा, शम्स तबरेज, कोच अश्वनी कुमार तथा कोच शोहराबुद्दीन अहमद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि "हॉकी हमारे देश की गौरवशाली खेल परंपरा का प्रतीक है। बच्चों में इस खेल के प्रति दिखाई देने वाला उत्साह और समर्पण अत्यंत सराहनीय है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नींव तैयार करते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देना समय की आवश्यकता है।"

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। पूरे मैच के दौरान दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बालस्वर हॉकी प्रशिक्षण शिविर का यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के संस्कार विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

काराकास (वेनेजुएला)।वेनेजुएला बुधवार शाम उस भयावह प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया।...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

वाराणसी। जिला राइफल क्लब वाराणसी से अपना सफर शुरू करने वाले विशाल विश्वकर्मा ने ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल) सफलतापूर्वक...
खेल 
विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

उत्तर प्रदेश

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी