तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या हुई पांच , मालिक समेत पांच गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में पुलिस ने गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 घायल श्रमिकों का एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात तारातला इलाके के ही एक आवासीय परिसर से गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले पुलिस ने गोदाम के पर्यवेक्षक समेत करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर तारातला थाने में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद शंभूनाथ सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में संरचनात्मक अभियंता कमल सामंत, गोदाम का पर्यवेक्षक सैयद मोहम्मद गुलजार, श्रमिक आपूर्तिकर्ता मोहम्मद अताउल और सुभाष सरकार शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़े : टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकातपुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा छत ढहने के पीछे निर्माण संबंधी लापरवाही की क्या भूमिका रही।
गुरुवार सुबह भी घटनास्थल पर राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। आशंका है कि मलबे के भीतर अब भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलानभारी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ढहे हुए ढांचे को सहारा देकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक घटनास्थल से कुल 29 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
तारातला हादसे की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है। इस दल में कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग के सहायक आयुक्त स्तर के एक अधिकारी, हत्या शाखा के थाना प्रभारी, गुप्तचर विभाग के चार अधिकारी और तारातला थाने के दो उपनिरीक्षक शामिल किए गए हैं। जांच की निगरानी गुप्तचर विभाग के उपायुक्त करेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
