कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की ढही छत , तीन की मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन चाय गोदाम की तीसरी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।

मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अब तक 18 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

घटना के बाद सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, कोलकाता पुलिस, अग्निशमन विभाग और कोलकाता नगर निगम की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

मलबे में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द बाहर निकालने के लिए गैस कटर, क्रेन, एंबुलेंस और अन्य आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद ली जा रही है।

हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य ये खबर भी पढ़े : हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

घटनास्थल से दबे हुए मजदूरों की आवाजें सुनाई देने की भी सूचना है। बचावकर्मी बाहर से उनके नाम पुकारकर उनकी स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बंदरगाह की जमीन पर उक्त चाय गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। छत ढहने के समय बड़ी संख्या में मजदूर वहां कार्यरत थे।

जलपाईगुड़ी  जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान  ये खबर भी पढ़े : जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने 30 से अधिक मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए नवान्न से नियंत्रण कक्ष शुरू किया है। प्रभावित परिवारों और आम लोगों के लिए 1070, 8697981070, 033 22143526 तथा 033 22535185 नंबर जारी किए गए हैं।

राज्य के नगर विकास एवं नगर मामलों के राज्य मंत्री डॉ. इंद्रनील खान घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की जान बचाना है और सभी संबंधित एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं। राकेश सिंह, मंत्री अग्निमित्रा पाल और नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं नगर मामलों विभाग को पूरे अभियान में समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है। वह स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना हुए।

इस बीच, मंत्री इंद्रनील खान ने निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। स्थानीय लोगों ने भी गोदाम के निर्माण में अनियमितता और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक जांच अभी शुरू नहीं हुई है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों और निर्माण की अनुमति संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

किशनगंज: 4.70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को...
बिहार 
किशनगंज: 4.70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

संत कबीर नगर, जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचदेउरा के ग्रामवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण...
उत्तर प्रदेश 
मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनपद के समस्त अभियोजन अधिकारियों के...