जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मयनागुड़ी बस हादसा : जांच पर सवाल, छह मौतों ने खड़े किए कई गंभीर प्रश्न

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसा उस समय हुआ जब राज्य में विकास के रोडमैप पेश किए जाने की तैयारी चल रही थी। ऐसे में यह दुर्घटना कई सवाल खड़े करती है—खासतौर पर यात्री सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को लेकर। मृतक सभी यात्री उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बस में सवार थे। हर दुर्घटना के बाद जांच की घोषणा की जाती है, जिससे कुछ समय के लिए जनाक्रोश शांत हो जाता है।

इस मामले में भी दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एनबीएसटीसी अधिकारियों ने चालक को क्लीन चिट दे दी, जो संदेह पैदा करता है। क्योंकि अधिकांश यात्रियों ने चालक पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है। कुछ का कहना है कि चालक पूरी तरह स्वस्थ नहीं था, तो कुछ ने बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया।

अस्पताल में भर्ती यात्रियों के अनुसार, उन्होंने कई बार चालक से गति कम करने का अनुरोध किया, यहां तक कि बस रोककर उसे आराम करने की सलाह भी दी गई, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। हालांकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चालक ने खुद को निर्दोष बताया और बस में तकनीकी खराबी की बात कही।

कंडक्टर का कहना है कि टायर फटने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई। यदि तकनीकी खराबी की बात सही है, तो एनबीएसटीसी की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठते है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस केवल दो साल पुरानी थी। ऐसे में उसकी देखरेख और फिटनेस को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

हाल ही में परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने घोषणा की है कि अब बस चलाने से पहले चालकों की शारीरिक और मानसिक जांच की जाएगी। लेकिन यह भी सवाल है कि क्या एनबीएसटीसी के पास इतनी बड़ी संख्या में चालकों की नियमित जांच के लिए पर्याप्त संसाधन और व्यवस्था मौजूद है?

दरअसल, परिवहन निगम पहले से ही वित्तीय संकट और संसाधनों की कमी से जूझ रहे है। बसों की संख्या सीमित है, रखरखाव के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं है और प्रशासनिक स्तर पर भी कमी है। डिपो में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप भी समय-समय पर सामने आते रहे है। इन सभी समस्याओं के बीच यात्री सुरक्षा अक्सर पीछे छूट जाती है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति

वाराणसी के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

खागा। नगर पंचायत अन्तर्गत संग्रामपुर सानी गाँव की गाटा संख्या 279 की 12 बिसवा 965 हेक्टेयर जमीन बैनामा कराने के...