भागलपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित संतनगर रजंदीपुर गांव में बीती रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पप्पू कुमार मंडल की पत्नी कंचन कुमारी (26) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सबौर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव निवासी सुनील मंडल ने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ संतनगर रजंदीपुर पहुंचे वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

इस स्थिति को देखकर उन्हें संदेह हुआ कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। सुनील मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री कंचन कुमारी की शादी पप्पू कुमार मंडल के साथ की थी।

शादी के बाद दंपती को एक बच्चा भी हुआ। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में पारिवारिक विवाद की बातें सामने आने लगी थीं हालांकि उन्होंने किसी विशेष कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में अक्सर परेशानी होती थी।

 अजीबोगरीब चोरी चोरों ने 132 फीट ऊंचे मोबाइल टावर को किया गायब ये खबर भी पढ़े :  अजीबोगरीब चोरी चोरों ने 132 फीट ऊंचे मोबाइल टावर को किया गायब

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग भी पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कह रहे हैं।

नेपाल के विराटनगर होटल में सहरसा के युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी ये खबर भी पढ़े : नेपाल के विराटनगर होटल में सहरसा के युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सबौर थाना पुलिस ने मृतका के पति पप्पू मंडल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

सीवान : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : सीवान : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सबौर थानेदार बिट्टू कमल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही परिजन के आरोपों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

24 जुलाई की समयसीमा से पहले अंतरिम समझौते पर जोर
राष्ट्रीय  पंजाब 
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली...
रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन