सीवान : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके अधिवक्ता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चारपहिया वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सराय थाना क्षेत्र के मटुक छपरा निवासी अधिवक्ता अनिल राम अपने पुत्र आयुष कुमार राम के साथ मोटरसाइकिल से बड़हरिया के नेवता गांव जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे सीवान-गोपालगंज हाईवे पर अतरसुआ मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अनियंत्रित चारपहिया गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आयुष कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं अधिवक्ता अनिल राम की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार ये खबर भी पढ़े : लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती हुई लागत और महंगाई को बताया  मारुति, हुंडई के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड...
टेक-मित्र 
टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

मोदी चालीसा पाठ का वीडियो वायरल, प्रेस क्लब ने दी सफाई

कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब अधिकारियों ने रुकवाया आयोजन नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में गुरुवार...
राष्ट्रीय 
मोदी चालीसा पाठ का वीडियो वायरल, प्रेस क्लब ने दी सफाई

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

सीजेपी का आरोप: कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई राजस्थान। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर...
राजस्थान 
जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती