नेपाल के विराटनगर होटल में सहरसा के युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी

प्रिंस, चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के छोटे भाई थे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना । नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में सहरसा निवासी प्रिंस कुमार यादव की 13 जून की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस, चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के छोटे भाई थे। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसी वजह से मामले में कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कुछ परिजन और समर्थक इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

लगातार दूसरी बार एक्सपायरी दवा वितरण से अस्पताल प्रशासन की बढ़ीं मुश्किलें, मरीजो में रोष ये खबर भी पढ़े : लगातार दूसरी बार एक्सपायरी दवा वितरण से अस्पताल प्रशासन की बढ़ीं मुश्किलें, मरीजो में रोष

पुलिस ने घटना के समय प्रिंस के साथ मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और होटल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।

एएनटीएफ ने 18 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क जांच जारी ये खबर भी पढ़े : एएनटीएफ ने 18 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क जांच जारी

बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव पहले भी पटना में चर्चित खान सर कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में चर्चा में रहे थे। वे सहरसा जिले के निवासी थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। साथ ही, वह आगामी जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।

 विश्व साइकिल दिवस को लेकर भागलपुर में फिट इंडिया साइकिल मैराथन का आयोजन ये खबर भी पढ़े :  विश्व साइकिल दिवस को लेकर भागलपुर में फिट इंडिया साइकिल मैराथन का आयोजन

उनकी अचानक हुई मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और समर्थक मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जींद : शराब पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जींद। गांव अलेवा में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में दोस्त के में ईंट मार कर हत्या करने के...
हरियाणा 
जींद : शराब पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में माफिया अब किसी भी कीमत पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

लंदन। ब्रिटिश सेना ने रविवार तड़के इंग्लिश चैनल में रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट (गुप्त बेड़े)’ से जुड़े तेल टैंकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप परिवहन पर कार्रवाई, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा ट्रक

कोरबा। कोरबा जिले में बैटरी स्क्रैप के कथित अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल...
छत्तीसगढ़ 
बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप परिवहन पर कार्रवाई, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा ट्रक

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में माफिया अब किसी भी कीमत पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

बस्ती - जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत