दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी पहल, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक किये जा सकेंगे।

योजना के प्रभावी संचालन के लिए एनआईसी मध्यप्रदेश के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है, जिसके माध्यम से पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।

यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बुधवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि योजना के अंतर्गत अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थी पात्रतानुसार स्वयं स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये की राशि ये खबर भी पढ़े : मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये की राशि

इसके साथ ही जिला कार्यालयों में प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों को भी संयुक्त अथवा उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण जिला स्तर पर किया जाएगा। पात्रता एवं नियमानुसार आवेदनों को स्वीकृत किया जाएगा तथा अपात्र पाए जाने वाले आवेदनों को अस्वीकृत किया जाएगा।

 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा ये खबर भी पढ़े :  स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति-अस्वीकृति की प्रक्रिया 15 सितम्बर 2026 तक पूर्ण की जाएगी।

योजना के तहत स्वीकृत हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार सामग्री का वितरण विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सभी पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने का आग्रह किया। जिला अधिकारियों से योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन की समस्त प्रक्रिया का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

मप्र के भोपाल में निजी कंपनी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 200 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप ये खबर भी पढ़े : मप्र के भोपाल में निजी कंपनी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 200 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित फेक वीडियो को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद गहराता जा रहा है।...
पंजाब 
भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा