मप्र के भोपाल में निजी कंपनी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 200 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे एक निजी कंपनी के शैक्षणिक संस्थानों और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई शुरू की है। कंपनी द्वारा 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय हेराफेरी उजागर होने के बाद ईडी की टीम भोपाल सहित ग्रुप के अन्य परिसरों और संबंधित स्थानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी यह जांच कर रहे हैं कि अलग-अलग खातों, संस्थाओं और कंपनियों के बीच पैसे कैसे ट्रांसफर हुए। कार्रवाई केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। मामले से जुड़े अन्य परिसरों, संस्थानों और ठिकानों पर भी जांच जारी है। ईडी वित्तीय दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, अकाउंट स्टेटमेंट, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, ईडी ने अभी आधिकारिक तौर पर डिटेल जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

कियोस्क अनुमति के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, सीबीआई ने बैंक अधिकारी को दबोचा ये खबर भी पढ़े : कियोस्क अनुमति के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, सीबीआई ने बैंक अधिकारी को दबोचा

जानकारी मिली है कि निजी कंपनी के खिलाफ मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने 200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का प्रकरण दर्ज किया था। ईओडब्ल्यू की एफआईआर के बाद मामला प्रवर्तन निदेशालय के संज्ञान में आया। कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के प्रवाह से जुड़े मामले में ईडी ने भी जांच शुरू की। संबंधित परिसरों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट ये खबर भी पढ़े : पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की जांच में छात्रों की फीस, छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) और शिक्षा ऋण (एजुकेशनल लोन) से जुड़े वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताएं सामने आई थीं। इन मदों में करीब 200 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि छात्रों से बस शुल्क, हॉस्टल फीस और अन्य मदों में वसूली गई राशि निजी खातों में ट्रांसफर की गई। छात्रों की स्कॉलरशिप राशि निर्धारित खातों में जमा करने के बजाय अन्य कंपनियों के खातों में भेजी गई।

बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले होगी ट्रायल लैंडिंग व कारकेड रिहर्सल ये खबर भी पढ़े : बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले होगी ट्रायल लैंडिंग व कारकेड रिहर्सल

जांच में यह आरोप भी शामिल है कि शिक्षा और संस्थागत गतिविधियों के लिए लिए गए बड़े बैंक लोन का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के बजाय अन्य कार्यों में किया गया। आरोप है कि लोन का इस्तेमाल निजी संपत्तियां खड़ी करने और परिवार से जुड़े हितों के लिए किया गया। हालांकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति ने किया अलंकृत

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति ने किया अलंकृत

लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने की लखनऊ अग्नि दुर्घटना की बिंदुवार समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

यूपी के कोचिंग संस्थानों में चला चेकिंग अभियान, 100 से अधिक सीलिंग की कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज इलाके के एक कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के कोचिंग संस्थानों में चला चेकिंग अभियान, 100 से अधिक सीलिंग की कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी शुभकामनाएं

चिरंजी लाल यादव व अनिल रस्तोगी को कला, स्व. रघुपत सिंह को कृषि, प्रो. मंगला कपूर को शिक्षा-साहित्य के क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश