मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी शुभकामनाएं

इस विशिष्ट उपलब्धि ने देश-दुनिया में बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान: मुख्यमंत्री योगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चिरंजी लाल यादव व अनिल रस्तोगी को कला, स्व. रघुपत सिंह को कृषि, प्रो. मंगला कपूर को शिक्षा-साहित्य के क्षेत्र में मिला पद्मश्री

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2026 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। इसमें उत्तर प्रदेश की कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर पद्म पुरस्कार से अलंकृत विभूतियों को शुभकामनाएं दीं।

'कांसा नक्काशी' कला को सहेजने, संवारने में चिरंजी लाल का अमूल्य योगदान

मुख्यमंत्री ने चिरंजी लाल यादव को कला के क्षेत्र में 'पद्मश्री' सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। सीएम ने कहा कि पिछले पांच दशकों से 'कांसा नक्काशी' की समृद्ध कला को सहेजने, संवारने और उसे राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में आपका योगदान अमूल्य और सराहनीय है। आपकी इस विशिष्ट उपलब्धि ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया योग शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया योग शिविर का आयोजन

रघुपत जी की तपस्या ने भारतीय कृषि को नई दिशा प्रदान की

मुख्यमंत्री ने लिखा कि राष्ट्रपति द्वारा स्व. रघुपत सिंह को कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए 'पद्मश्री' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। पांच दशकों से अधिक समय तक कृषि सेवा के प्रति उनकी तपस्या ने भारतीय कृषि को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अपना जीवन पारंपरिक बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने में असाधारण योगदान दिया। आत्मनिर्भर कृषि व जैव विविधता संरक्षण को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

अनिल रस्तोगी ने कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवभूषित

मुख्यमंत्री ने अनिल रस्तोगी को भी पद्मश्री मिलने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्रख्यात रंगकर्मी एवं विद्वान अनिल कुमार रस्तोगी को कला क्षेत्र में 'पद्मश्री' सम्मान से अलंकृत किया जाना उत्तर प्रदेश वासियों के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय है। 1,000 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियों व वैश्विक नाट्य महोत्सवों के माध्यम से आपने भारतीय कला व संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवभूषित किया है। आपके शोधपत्र आपकी उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार एवं विद्वता के जीवंत प्रमाण हैं। रंगमंच के लिए आपका योगदान रंगकर्मियों के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद है।

फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

मंगला कपूर के परिश्रम और समर्पित साधना का राष्ट्रीय अभिनंदन है पद्मश्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध संगीतविद् एवं शिक्षाविद् प्रो. मंगला कपूर को 'पद्मश्री' से अलंकृत किया जाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संगीत व शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। दुर्लभ रागों का दस्तावेजीकरण और 40 से अधिक मौलिक रचनाओं का संकलन उनकी प्रतिभा और तपस्या का प्रमाण है। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम और समर्पित साधना का राष्ट्रीय अभिनंदन है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हिमाचल: 21 आयुर्वेदिक अस्पताल आयुष्मान और हिमकेयर योजनाओं से बाहर, मरीजों को झटका

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं के पैनल से बाहर कर दिया...
हिमाचल 
हिमाचल: 21 आयुर्वेदिक अस्पताल आयुष्मान और हिमकेयर योजनाओं से बाहर, मरीजों को झटका

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल...
हिमाचल 
शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

शिमला। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसका मोबाइल...
हिमाचल 
धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने की लखनऊ अग्नि दुर्घटना की बिंदुवार समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी