हिमाचल: 21 आयुर्वेदिक अस्पताल आयुष्मान और हिमकेयर योजनाओं से बाहर, मरीजों को झटका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं के पैनल से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इन दोनों योजनाओं के तहत मिलने वाली मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इस संबंध में हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी (एचपीएसबीवाई) ने आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत लागू किए गए हॉस्पिटल एंगेजमेंट मॉड्यूल 2.0 के कारण लिया गया है। नए मॉड्यूल में आयुर्वेदिक अस्पतालों को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है।

तकनीकी कारणों से इन अस्पतालों को नई ऑनलाइन व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। इसी वजह से इन्हें आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के पैनल से हटाया गया है।

अब तक इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती थी।

हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 9 एचएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार ये खबर भी पढ़े : हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 9 एचएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

मरीज विभिन्न बीमारियों के उपचार और निर्धारित प्रक्रियाओं का लाभ इन योजनाओं के माध्यम से लेते थे। लेकिन अस्पतालों के पैनल से बाहर होने के बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी और मरीजों को इलाज के लिए अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है।

इस फैसले का असर केवल मरीजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। इन योजनाओं के संचालन से जुड़े अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है।

ये कर्मचारी मरीजों के रिकॉर्ड, क्लेम प्रक्रिया और योजनाओं से संबंधित अन्य प्रशासनिक कार्य संभालते थे। अस्पतालों के पैनल से बाहर होने के बाद उनके भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता पैदा हो गई है।

जिन संस्थानों को दोनों स्वास्थ्य योजनाओं से बाहर किया गया है, उनमें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर, इसपुर, नालागढ़, हड़सर, धर्मशाला, कांगड़ा, केलांग, हमीरपुर, ऊना, रिकांगपिओ, नाहन, रामपुर बुशहर, चंबा, जोगिंद्रनगर, कंदरौर, कटराई, सोलन, मंडी और कुल्लू के आयुर्वेदिक अस्पताल शामिल हैं।

इसके अलावा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला तथा राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला को भी हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के पैनल से हटा दिया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

केला  :केला एक ऐसा फल है जिसे एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और फाइबर...
लाइफस्टाइल 
 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने PM मोदी से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

 नमाज पढ़ने पहुंचा कारी सईद अब्दुल अजीज गेट पर  गिरा और मर गया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। इस्लामाबाद की मस्जिद में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कैडर की संदिग्ध मौत हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नमाज पढ़ने पहुंचा कारी सईद अब्दुल अजीज गेट पर  गिरा और मर गया

आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

मेष आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी