मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। ऐसे में किसानों को समय पर बीज, उर्वरक, सिंचाई जल, विद्युत आपूर्ति, फसली ऋण तथा वैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि खरीफ 2026 के लिए 110.65 लाख हेक्टेयर आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि वर्ष 2025 में 106.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई थी। इस वर्ष धान उत्पादन का लक्ष्य 224.25 लाख मीट्रिक टन तथा कुल खरीफ उत्पादन का लक्ष्य 302.62 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। 22 जून तक 5.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई तथा 4.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान नर्सरी का आच्छादन हो चुका है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि खरीफ अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संभावित अल्पवृष्टि अथवा सूखे की स्थिति के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा विभिन्न परिस्थितियों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की गई है। आवश्यकता पड़ने पर उर्द, मूंग, ज्वार, बाजरा, तिल तथा अन्य कम अवधि वाली फसलों के आच्छादन को बढ़ाया जाएगा। किसानों को संदेश सेवा, आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा अन्य माध्यमों से कृषि संबंधी तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकतम कवरेज तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कैम्प कार्यालय खीरी में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन ये खबर भी पढ़े : कैम्प कार्यालय खीरी में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन

बीज उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि खरीफ 2026 में अनुदान पर बीज वितरण का लक्ष्य 2.29 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 1.77 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध कराया जा चुका है तथा 1.12 लाख क्विंटल से अधिक बीज का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

राष्ट्रपति भवन में यूपी के चार विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान   ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति भवन में यूपी के चार विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान  

उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जाए तथा कृत्रिम कमी अथवा कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाए।

उद्यान विभाग की समीक्षा में बताया गया कि सूखा प्रबंधन की रणनीति के तहत 125 हाईटेक नर्सरियों के माध्यम से 15 करोड़ सब्जी पौध उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सिंचाई तथा लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि नहर प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए और अंतिम छोर तक सिंचाई जल पहुंचाया जाए। प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सिंचाई संसाधनों तथा कृषि आवश्यकताओं का आकलन किया जाए। कम सिंचाई वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल संसाधनों के उपयोग में पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 10 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। भूसा संग्रहण अभियान के अंतर्गत 131.40 लाख क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 136.01 लाख क्विंटल भूसा संग्रहित किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर संचालित हैं तथा मोबाइल वेटनरी यूनिट्स के माध्यम से चौबीसों घंटे सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने चारा भंडारण तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल स्रोतों के संरक्षण, हैंडपंपों के अनुरक्षण, तालाबों के पुनर्जीवन तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को अभियान के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल...
हिमाचल 
शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

शिमला। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसका मोबाइल...
हिमाचल 
धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने की लखनऊ अग्नि दुर्घटना की बिंदुवार समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी