धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसका मोबाइल फोन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कांगड़ा जिले के बैजनाथ तहसील के रिड़ा गांव निवासी अक्षित कटोच ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह इन दिनों अल्पाइन हॉलिडे में एफ एंड बी (सर्विस) विभाग में कार्यरत है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि बीती रात कुछ लोगों ने उसे सड़क पर मिलने के लिए बुलाया।

अक्षित कटोच के अनुसार जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां मौजूद सुशील, विजय धांटा, अक्षय और एक अन्य व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से उस पर वार किया और सामूहिक रूप से उसकी पिटाई की। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि हमले के दौरान उसका मोबाइल फोन और 5 हज़ार रुपये नकद भी छीन लिए गए। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि थाना ठियोग में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल ये खबर भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं...
टेक-मित्र 
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

उत्तर प्रदेश

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : ए.के....
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब