छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज बुधवार को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईआईटी) में किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में 08 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे ये खबर भी पढ़े : देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कृष्णा बेल्ट प्राइवेट लिमिटेड, सतनूर द्वारा ऑपरेटर पद हेतु आईटीआई एवं डिप्लोमा धारकों (आयु 18 से 25 वर्ष) के लिए 13,750 से 14,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। एमआरएफ टायर्स प्राइवेट लिमिटेड, भरूच (गुजरात) द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये, स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों (पुरुष) को 19,500 रुपये तथा बी.टेक महिला अभ्यर्थियों को 20,500 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार अपोलो टायर्स प्राइवेट लिमिटेड, वडोदरा (गुजरात) द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी पदों के लिए 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों (आयु 18 से 25 वर्ष) को 17,316 से 18,316 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। याजाकी प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात द्वारा असेंबली ऑपरेटर पद के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों (आयु 18 से 25 वर्ष) को 20,779 से 31,881 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल एवं पैकिंग पदों के लिए आईटीआई योग्यताधारी 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 15,800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। माहले इंजन कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन विभाग, सीएनसी एवं वीएमसी मशीन ऑपरेटर पदों हेतु आईटीआई, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) तथा बी.टेक धारक 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 18,000 से 22,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), छिंदवाड़ा द्वारा बीमा सखी पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 7,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं अंबुजा फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड, छिंदवाड़ा द्वारा इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई योग्यताधारी 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 10,000 से 15,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...