लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

आपातकालीन सेवाओं को रिस्पॉन्स टाइम और कम करने के लिए उठाने होंगे ठोस कदम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने की लखनऊ अग्नि दुर्घटना की बिंदुवार समीक्षा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जनपदों में अस्पतालों, नर्सिंग होमों, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

मंगलवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित में संचालित किया जाएगा। पहले व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में विशेष टीम गठित कर फायर ऑडिट अभियान संचालित किया जाए। सभी कोचिंग संस्थानों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भवन परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन अथवा भूमि का उपयोग उसी उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए, जिसके लिए उसे स्वीकृति प्रदान की गई है। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित उपयोग के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में बेसमेंट में कोचिंग अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न होने पाए। यदि बेसमेंट पार्किंग के लिए स्वीकृत है तो उसका उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही किया जाए।

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े : मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक भवनों के विद्युत भार (लोड) का आकलन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां विद्युत भार निर्धारित मानकों के विपरीत पाया जाए अथवा अन्य नियमों का उल्लंघन हो रहा हो, वहां तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बीते दिनों लखनऊ में घटित आग लगने की दुर्घटना के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक अग्निशमन सेवा, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा एसडीआरएफ के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल, एम्बुलेंस और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं का रिस्पॉन्स टाइम जितना कम होगा, संकट की परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य उतने ही प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को अपने रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बैठक में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 14 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर भेजी गई थीं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की फायर सेफ्टी ऑडिट प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में नई दिल्ली में हुई अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए प्रदेश में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग को और अधिक सक्षम बनाने के लिए जिन आधुनिक उपकरणों, संसाधनों एवं तकनीकी सुविधाओं की आवश्यकता हो, उनकी उपलब्धता में किसी प्रकार का विलम्ब न किया जाए।

बैठक में महानिदेशक अग्निशमन सेवा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश की 350 तहसीलों में से 296 तहसीलों में 326 स्थायी अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। 26 नए अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के लिए तैयार हैं, जबकि 25 केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 47 नए केंद्रों के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शेष तहसीलों में भी अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सभी विभाग समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए प्रदेश में सुरक्षित एवं उत्तरदायी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल...
हिमाचल 
शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

शिमला। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसका मोबाइल...
हिमाचल 
धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...