राज्य वित्त आयोग आज भोपाल संभाग के स्थानीय निकायों की करेगा समीक्षा

- जन प्रतिनिधियों से भेंट व अधिकारियों के साथ होगी बैठक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग आज (बुधवार को) भोपाल संभाग के दौरे पर रहेगा। आयोग नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति, पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा आर्थिक स्वावलंबन के संबंध में भोपाल के सांसद, विधायक तथा दोनों निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ संभाग के अधिकारियों से भी सुझाव प्राप्त करेगा।

आयोग के अध्यक्ष, जयभान सिंह पवैया, सदस्य के. के. सिंह, पदेन सदस्य, ऋषि गर्ग तथा सदस्य सचिव, वीरेन्द्र कुमार संभाग के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय रूप से सुदृढ़, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर चर्चा की जायेगी। आयोग भोपाल संभाग के आयुक्त, भोपाल संभाग के जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेगा।

मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान ये खबर भी पढ़े : मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि बैठक में निकायों के मूल दायित्वों, स्वच्छता, पेय-जल, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्वयं के राजस्व स्त्रोतों में वृद्धि के उपायों पर विचार विमर्श किया जायेगा। इसके साथ ही नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों में संभावित नवाचारों पर भी चर्चा होगी। जन प्रतिनिधियों से व्ही. आई.पी. सर्किट हाउस में 12:00 बजे से 1:00 बजे तक सुझावात्मक बैठक के बाद अपराह्न 3:00 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की वृहद समीक्षात्मक बैठक होगी।

एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील ये खबर भी पढ़े : एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल...
हिमाचल 
शिमला: जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का सड़ा गला शव, जांच शुरू

धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

शिमला। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसका मोबाइल...
हिमाचल 
धारदार हथियार से हमला कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल, एफआईआर

छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ाः जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने की लखनऊ अग्नि दुर्घटना की बिंदुवार समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी