महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा
लीड्स। एलिस पेरी की शानदार अर्धशतकीय पारी और घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 113 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि पाकिस्तान को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 13.4 ओवर में मात्र 86 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झटके के साथ हुई जब बेथ मूनी बिना खाता खोले आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। पेरी ने 48 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे। जॉर्जिया वोल ने 39 रन का योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू और सादिया इकबाल ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से नहीं रोक सकीं।200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में गुल फिरोजा रन आउट हो गईं। पाकिस्तान की पारी में कुल तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिससे टीम कभी मुकाबले में लौट नहीं सकी।
मुनीबा अली ने 32 रन और फातिमा सना ने 17 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।एलिस पेरी ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया और केवल एक ओवर में 9 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। सोफी मोलिन्यू ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने भी दो सफलताएं हासिल कीं।
ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोलपाकिस्तान की टीम 86 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 113 रन से जीत लिया।अब ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला भारत से होगा, जबकि पाकिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश में नीदरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।
संक्षिप्त स्कोर:
ऑस्ट्रेलिया – 199/7 (20 ओवर)
एलिस पेरी 71, जॉर्जिया वोल 39
नशरा संधू 2/33, सादिया इकबाल 2/31
पाकिस्तान – 86 ऑल आउट (13.4 ओवर)
मुनीबा अली 32, फातिमा सना 17
सोफी मोलिन्यू 2/6, एलिस पेरी 2/9
परिणाम: ऑस्ट्रेलिया 113 रन से विजयी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
