पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनपद के समस्त अभियोजन अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गंभीर एवं चिन्हित अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को त्वरित व कठोर सजा दिलाना तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना रहा ।
 
गंभीर एवं विशेष अधिनियमों की समीक्षा: बैठक में पाक्सो एक्ट (POCSO Act), एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), गैंगेस्टर एक्ट, और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई । पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए । जघन्य अपराधों पर कड़ा रुख: धारा 302/304 भादवि (हत्या/गैर-इरादतन हत्या), 395/397 भादवि (डकैती/लूट) और 364 भादवि (अपहरण) जैसे जघन्य अपराधों के मुकदमों में अभियोजन की कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए गए ।
 
गुण्डा नियंत्रण अधिनियम: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई और उनके जिला बदर/निषेधाज्ञा की स्थिति की समीक्षा की गई । गवाहों की सुरक्षा और गवाही (साक्षीगण का विवरण) । सत्र न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मुकदमों में साक्षीगण (गवाहों) की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गवाहों को समय से सम्मन तामीला कराया जाए ताकि न्यायालय में गवाही की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके और मामलों का निस्तारण समय से हो साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किय गया कि सभी अभियोजन अधिकारी पुलिस जांच अधिकारियों (IO) से निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि न्यायालय में केस डायरी और साक्ष्य मजबूती से प्रस्तुत किए जा सकें ।
 
सजा का चिन्हित (सेंसिटिव) अपराधों में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और फोरेंसिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग किया जाए । इस समीक्षा बैठक के दौरान अभियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित पुलिस कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती