विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज
वाराणसी। जिला राइफल क्लब वाराणसी से अपना सफर शुरू करने वाले विशाल विश्वकर्मा ने ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल) सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनारस के पहले ISSF ‘B’ (राइफल/पिस्टल) प्रमाणित जज बनने का गौरव हासिल किया है।
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दिया प्रमाण पत्र
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ISSF ने राष्ट्रीय राइफल संघ NRAI के तत्वावधान में 20 से 24 जून 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित इस जजेस कोर्स में विशाल विश्वकर्मा को राइफल/पिस्टल में दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किया।
ये खबर भी पढ़े : महिला टी20 विश्व कप 2026: हॉज के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 87 रन से हराया
15 साल का सफर, वाराणसी से लखनऊ तक
विशाल ने बताया कि उन्होंने लगभग 15-16 वर्ष पूर्व वाराणसी जिला राइफल क्लब से निशानेबाजी शुरू की थी। परिवार के अटूट सहयोग के दम पर वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वर्तमान में वे जी.डी. गोयनका स्कूल, लखनऊ में शूटिंग कोच के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे नेशनल राइफल संघ के आजीवन सदस्य और उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ की टेक्निकल कमेटी के सदस्य भी हैं।
ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्काविश्वस्तरीय गुरुओं से मिली सीख
इस कोर्स में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के पॉल गम्न सर, फ्रांस की घिसलेन ब्रेज मैम, भारत के धीरज कुमार सिंह सर एवं अरुण वेरेशी सर जैसे विश्वप्रसिद्ध प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण मिला।
‘यह सम्मान पूरे बनारस क्षेत्र का है’
विशाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार के सदस्य, गुरुजनों और मित्रगण को दिया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ और नेशनल राइफल संघ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
