अशोकनगर: कार में युवक-युवती के खून से सने शव मिलने से सनसनी, पिस्टल बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव के पास गुरुवार तड़के एक कार के अंदर युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कार से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है।

जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान अशोकनगर निवासी रितिक सोनी (26) और मुस्कान जैन (24) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा  ये खबर भी पढ़े : भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की।

मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज ये खबर भी पढ़े : मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज

लोकेशन ईसागढ़ रोड क्षेत्र में मिलने पर पुलिस रात करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। जहां सड़क किनारे खड़ी कार की जांच करने पर आगे की सीट पर युवक और युवती के शव पड़े मिले। दोनों के शरीर खून से सने हुए थे। घटनास्थल का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

युवक को गोली लगी, युवती के शरीर पर गंभीर चोटें
प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। कार के अंदर से पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ ये खबर भी पढ़े :  ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा आधी रात अपनी सोती...
छत्तीसगढ़ 
खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला में एक के बाद एक दो बड़े भूकंप आए। पहला सैन फेलिप शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र...
राष्ट्रीय 
संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप डी सीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अब...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 
हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी