अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर 27 जून को भोपाल में होगी सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्य प्रदेश समिट

2000 प्रतिभागी-विभागों की प्रगति की प्रदर्शनी और 3 विशेष सत्र होंगे आकर्षण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल । अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 पर आगामी 27 जून को भोपाल के रविन्द्र भवन में 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्य प्रदेश समिट' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट में उपस्थित रहेंगे।

उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आयोजित इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भूमि आवंटन, भूमिपूजन, लोकार्पण तथा एमएसएमई, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार लाभार्थियों को चेक प्रदान करेंगे। समिट में खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान तथा अभियांत्रिकी क्षेत्रों के एमएसएमई के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमएसएमई प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल होंगे, जिनमें एमएसएमई, स्टार्टअप, विभागीय स्टॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ओ.डी.ओ.पी, योजना लाभार्थी, महिला स्व-सहायता समूह, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भोपाल, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल, भारतीय मानक ब्यूरो, जेम (GeM), राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एन.आइ.टी.टी.आर) तथा बैंकों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहेंगे, जो प्रतिभागियों को संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेंगे। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पी.एफ.आर.डी.ए) भी समिट में भाग लेंगे।

उद्योग आयुक्त ने बताया कि मुख्य सत्र में प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेन्द्र कुमार सिंह स्वागत उद्बोधन देंगे। इस दौरान एमएसएमई, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एसआरएलएम (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तथा आईपीआईपी विभागों की विगत ढाई वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी ढाई वर्ष की कार्ययोजना पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स के समर्थन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिनमें आरएजेडओआरपीएवाय (आरजीपीएक्स प्रा. लि.). प्लग एण्ड प्ले इंडिया प्रा. लि. तथा बीआईसीसीआई (बैकवर्ड क्लासेज़ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) सम्मिलित है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट को संबांधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि समिट में राज्य के उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के 2000 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें एमएसएमई, उद्यमी, स्टार्टअप, वित्तीय संस्थान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं महिला स्व-सहायता को एक ही सशक्त मंच दिया गया है। समिट में विगत ढाई वर्षों की समस्त संबद्ध विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी ढाई वर्षों की कार्ययोजना प्रदर्शित होगी। एमओयू का आदान-प्रदान, राज्य में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध संस्थागत सहयोग को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम होंगे।

तीन विषयगत सत्र भी होंगे

उद्योग आयुक्त के अनुसार, समिट में तीन विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम सत्र, ' नये बाजार, नई उडान' (एमएसएमई एवं एसएचजी के लिए नए बाजार अवसर) में एफआईईओ, सीएसआईआर-एएमपीआरआई ओएनडीसी, ईसीजीसी एवं इंडिया पोस्ट के पैनलिस्ट भाग लेंगे। दवितीय सत्र 'पूंजी तक पहुँच' (फंडिंग द नेक्स्ट जनरेशन एमएसएमई), में एनपीसीएल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आरएक्सआईएल ट्रेन्ड्स प्लेटफॉर्म, आरएजेडओआरपीएवाय एवं नाबार्ड के पैनलिस्ट सम्मिलित हैं। तृतीय सत्र 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेण्डर्ड' (बीआईएस) के सहयोग से उत्पाद गुणवत्ता पर होगा।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अप्रैल 2017 में पारित संकल्प के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 27 जून को 'सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस" के रूप में घोषित किया गया है। यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) की प्राप्ति में एमएसएमई की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के आयोजन का दसवां वर्ष है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पिता की गाेली से घायल बेटे की अस्पताल में माैत, बहू भर्ती

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दाेपहर को पारिवारिक विवाद में एक पिता ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पिता की गाेली से घायल बेटे की अस्पताल में माैत, बहू भर्ती

गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। पुलिस ने शव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गंगा में नहाते समय किशोर की  डूबकर मौत

पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 39 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उरई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक किसान से 39 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 39 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गगवाडस्यूं घाटी: शादी से लौट रही युवाओं की खाई में गिरी कार , एक की मौत

पौड़ी गढ़वाल। गगवाडस्यूं घाटी के ल्वाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार...
उत्तराखंड 
गगवाडस्यूं घाटी: शादी से लौट रही युवाओं की खाई में गिरी कार , एक की मौत

मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

उत्तर प्रदेश