बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जयपुर  । भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 जून गुरुवार को “लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि कार्यक्रम गुरुवार प्रातः 10 बजे जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सभागार में आयोजित होगा।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे।

परनामी ने बताया कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा दिन है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान प्रदत्त अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया गया था। लाखों लोकतंत्र सेनानियों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद किया गया तथा प्रेस पर सेंसरशिप लगाकर नागरिक स्वतंत्रताओं को कुचलने का प्रयास किया गया। ऐसे में भाजपा प्रतिवर्ष 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए इस दिन को “लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय” के रूप में याद करती है। संगोष्ठी के माध्यम से युवा पीढ़ी को आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रम, लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व तथा संविधान की रक्षा के लिए हुए संघर्ष से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही मीसा बंदियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। परनामी ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

पूछताछ के बाद की शुरू की जांच  मोहनलालगंज, लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा, 

संत कबीर नगर, आज दिनांक 09.08.2026 को माननीय विधायक खलीलाबाद, जिलाधिकारी संतकबीरनगर   आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार...

शिवमहापुराण कथा का आज विश्राम, कल होगी पूर्णाहुति और भंडारा

निगोहां। क्षेत्र के दखिना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का रविवार को विश्राम दिवस रहा। कथा के...

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने दिलाई राहत, वापस कराया गया 19,800 रुपये की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर *घटना...

30 हजार करोड़ से यूपी की सड़कों का होगा कायाकल्प 

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़कों व पुल-पुलियों का जाल नजर आएगा। सरकार ने विधायकों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 