गगवाडस्यूं घाटी: शादी से लौट रही युवाओं की खाई में गिरी कार , एक की मौत
पौड़ी गढ़वाल। गगवाडस्यूं घाटी के ल्वाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिर गई। जिससे एक युवव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात को 4 युवक कुज़ेठा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर ल्वाली होटल में रहने के लिए जा रहे थे.
इसी दौरान कार पटवारी चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी में जा गिरी। हादसे में अभिषेक कुमार 40 साल निवासी प्रेम नगर, नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली की मौके पर मौत हो गई।
बताया कि हादसे में घायल कुणाल रौतेला पुत्र रतन सिंह रौतेला 40 साल निवासी कांडा बागेश्वर, हाल पालम दिल्ली, विशाल यादव 22 साल निवासी प्रेम नगर नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली और प्रिंस कुमार 25 साल निवासी पटेल नगर शादीपुर दिल्ली को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती लाया गया। जिनको उपचार के बाद छुटटी दे दी है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
