गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पर में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01. अकबर अली 02.शहबान पुत्रगण आसिक अली निवासीगण रसूलाबाद थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 24.06.2026 को बुद्धईयां बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 05.06.2026 को वादी श्याम कुमार पुत्र स्व0 झीनक निवासी मोहल्ला ठठरहिया बाजार थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण उपरोक्त द्वारा धारदार हथियार लहराते हुए लोहे की राड व पंच से मार पीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी दिये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बखिरा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
