डिंगी सिम्बली हादसा: श्रद्धालुओं से भरी मैटाडोर पलटी, 23 लोग घायल, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कठुआ/बिलावर। बिलावर क्षेत्र के डिंगी सिम्बली इलाके में बुधवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई जबकि स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार कुल 23 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त ये खबर भी पढ़े : जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलावर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया।

शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत,  परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मीरजापुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि राहत कार्य में कोई कमी न रहे। वहीं बिलावर के विधायक सतीश शर्मा भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों की स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और वाहनों की गति नियंत्रित रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

24 जुलाई की समयसीमा से पहले अंतरिम समझौते पर जोर
राष्ट्रीय  पंजाब 
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली...
रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष