मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया है। राजभर ने एक्स पर एक खुला पत्र जारी कर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके रिश्तेदारों व कथित निवेशों को लेकर सवाल खड़े किए। राजभर के लेटर बम अटैक से राजनैतिक गलियारों में हड़कम्प मच गया है।

राजभर ने अपने पत्र में कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पर “अनावश्यक हल्ला” मचा रहे हैं और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी भरत यादव, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम के चेयरमैन हैं, सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रहे चंद्रपाल यादव के दामाद हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से छिपा रहे हैं।

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल ये खबर भी पढ़े : एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

8 वें वेतन आयोग से अपेक्षा पर यूपी कर्मचारियों का कड़ा विरोध  ये खबर भी पढ़े : 8 वें वेतन आयोग से अपेक्षा पर यूपी कर्मचारियों का कड़ा विरोध

राजभर ने सैफई परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “जमीन खाने के मामले में सैफई परिवार बहुत अनुभवी है।” उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे परियोजना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान एक्सप्रेसवे के मार्ग को सैफई तक ले जाने के लिए बदला गया था, जिससे कुछ लोगों को जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के जरिए लाभ पहुंचा।

सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 72 वां स्वास्थ्य शिविर ये खबर भी पढ़े : सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 72 वां स्वास्थ्य शिविर

उन्होंने यह भी कहा कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना की रिपोर्ट सामने आने के बाद सपा नेतृत्व चिंतित है और उसे डर है कि कहीं मध्य प्रदेश की परियोजनाओं से जुड़े तथ्यों की भी जांच न हो जाए। राजभर ने मांग की कि जांच एजेंसियां यह पता लगाएं कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के किन-किन प्रभावशाली लोगों ने निवेश किया है। हालांकि, राजभर द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति इस...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डिंगी सिम्बली हादसा: श्रद्धालुओं से भरी मैटाडोर पलटी, 23 लोग घायल, जांच शुरू

कठुआ/बिलावर। बिलावर क्षेत्र के डिंगी सिम्बली इलाके में बुधवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें सुकराला माता मंदिर जा...
जम्मू कश्मीर 
डिंगी सिम्बली हादसा: श्रद्धालुओं से भरी मैटाडोर पलटी, 23 लोग घायल, जांच शुरू

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

किशनगंज: 4.70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को...
बिहार 
किशनगंज: 4.70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

संत कबीर नगर, जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचदेउरा के ग्रामवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण...
उत्तर प्रदेश 
मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति इस...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

संत कबीर नगर, जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचदेउरा के ग्रामवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण...
उत्तर प्रदेश 
मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनपद के समस्त अभियोजन अधिकारियों के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक