8 वें वेतन आयोग से अपेक्षा पर यूपी कर्मचारियों का कड़ा विरोध

— मंगलवार को काला फीता बांधकर काम किया

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— राज्य कर्मचारी महासंघ ने चार मांगें रखीं

लखनऊ। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों से सुझाव न लेने के विरोध में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर आज प्रदेशभर में काला फीता बांधकर शासकीय कार्य किया गया।  महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र के समान वेतन-भत्ते का समझौता है, इसलिए आयोग को प्रदेश के सभी संगठनों को बुलाना चाहिए था। सिर्फ कुछ संघों को बुलाकर विभेद किया गया, जिससे लाखों कर्मचारियों में असंतोष है। महासंघ ने मांग किया कि ग्रुप डी की नियमित नियुक्तियां हों। सभी पेंशनर्स को 8 वें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए। एनपीएस कर्मियों को चिकित्सा रिम्बर्समेंट सुविधा मिले। ऑनलाइन कार्य, कर्मयोगी कोर्स, वर्कफ्लो व संपत्ति विवरण दर्ज करने के उत्पीड़न पर रोक लगी। लखनऊ में जे.पी. पांडे,प्रांतीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन, हेमंत गुर्जर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, अफीफ सिद्दीकी, अजीत रावत, शशांक शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। महासंघ के अनुसार लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, भदोही, मथुरा, फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, झांसी, कुशीनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से काला फीता बांधकर विरोध जताया है।
 
लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

उत्तर प्रदेश

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा