76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर।राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया गया है।

विभागीय जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा पिछले लगभग छह माह के दौरान करीब 76 करोड़ रुपये के लेन-देन केवल कागजी रूप से दर्शाए गए।

उपलब्ध अभिलेखों, जीएसटी रिटर्न तथा अन्य दस्तावेजों के विश्लेषण में 8.22 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) संदिग्ध पाई गई, जिसके माध्यम से शासन को राजस्व हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया।

राज्य कर विभाग द्वारा बुधवार रात दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि फर्म ने पश्चिम बंगाल स्थित संदिग्ध फर्मों से आयरन एवं स्टील की वास्तविक खरीद किए बिना करोड़ों रुपये के खरीद बिल प्राप्त किए थे।

छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

इन बिलों के आधार पर फर्जी आईटीसी का लाभ लिया गया तथा आगे अन्य करदाताओं को भी इसका लाभ हस्तांतरित किया गया।

जांच के दौरान अधिकांश आपूर्तिकर्ता फर्मों के जीएसटी पंजीयन निरस्त पाए गए तथा उनके द्वारा वास्तविक व्यापार किए जाने के कोई विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं हुए। विभाग के अनुसार यह पूरा लेन-देन केवल पेपर ट्रेडिंग (कागजी बिलिंग) एवं बोगस आईटीसी नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होता है।

जांच में यह भी सामने आया कि जिन फर्मों से खरीद दर्शाई गई थी, उनमें से कई केवल फर्जी बिल जारी करने एवं अवैध आईटीसी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थीं।

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, प्रतिबंधित बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोग डूबे ये खबर भी पढ़े : सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, प्रतिबंधित बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोग डूबे

उपलब्ध तथ्यों से संकेत मिलता है कि माल का वास्तविक आवागमन नहीं हुआ और केवल बिलों के माध्यम से कर लाभ प्राप्त करने की व्यवस्था बनाई गई थी।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के बाद राज्य कर विभाग ने आदेश्वर चौरड़िया को बुधवार 24 जून काे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल ये खबर भी पढ़े : कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

प्रारंभिक जांच में कई अन्य व्यक्तियों एवं फर्मों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। विभाग बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेजों तथा संबंधित व्यापारिक इकाइयों की भूमिका की गहन जांच कर रहा है।

राज्य कर विभाग का मानना है कि आगे की जांच में इस फर्जी बिलिंग नेटवर्क से जुड़े और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा तथा फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी जैसे अवैध कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

वाराणसी। जिला राइफल क्लब वाराणसी से अपना सफर शुरू करने वाले विशाल विश्वकर्मा ने ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल) सफलतापूर्वक...
खेल 
विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के महिषादल क्षेत्र स्थित बसुलिया ग्रामीण अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने...
पश्चिम बंगाल 
अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी