27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी कार्रवाई
नगराम लखनऊ। नगराम में आम की बाग में युवक ने लगाई फांसी नगराम में कस्बे से बाहर आम की बाग में चरवाहों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी आम के पेड़ से रस्सी में फंदा लगाकर एक लड़का लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे पता पता चला की फांसी लगाने वाला युवक वसंत पुत्र जगदीश निवासी ग्राम छन्दरौली थाना लोनी कटरा बाराबंकी उम्र करीब 27 वर्ष का है वह अपनी ससुराल में आया था उसके दो बच्चे हैं पहले बच्चे का नाम बादल उम्र 4 वर्ष दिव्याम डेढ़ वर्ष कल शाम अपनी ससुराल नगराम आया था ।
पत्नी से विवाद के बाद एक महीने के बाद अपनी ससुराल आया था उसकी पत्नी शालिनी एक माह से अपने मायके नगराम में रह रही थी मृतक के ससुर का नाम कल्लू पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल नगराम निवासी है मोहल्ले वालों ने बताया बसंत शाम को शराब के नशे में था सुबह आम की बगिया में फांसी लगा ली थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया परिवरीजनों को सूचना दी गई है नियमानुसार पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
