गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण बना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समणीय संखती एकत्रित हुए, जहां नव निर्मित भवन का विधिवत नामकरण ‘समण भवन’ के रूप में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समणीय संखती द्वारा परित्राण पाठ, जय मंगल अट्ठगाथा एवं मंगलकामना के साथ हुआ। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव का अद्भुत संचार देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से धर्म लाभ प्राप्त करते हुए शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले ये खबर भी पढ़े : कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

इस अवसर पर समण संघ के वक्ताओं ने भगवान बुद्ध एवं समण परंपरा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में एकता, करुणा, सेवा और त्याग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर राम जानकी हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर राम जानकी हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कार्यक्रम में दानशील बहनों का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होंने भोजनदान, खीर प्रसाद एवं धार्मिक साहित्य वितरण में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं के लिए परोसी गई स्वादिष्ट खीर एवं प्रसाद की सभी ने प्रशंसा की।

बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार ये खबर भी पढ़े : बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार

समारोह स्थल पर लगाए गए महासमण संतों के आकर्षक चित्र श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे, जिन्होंने समण परंपरा की गौरवशाली विरासत को जीवंत किया।

कार्यक्रम का समापन समण संघ की मंगलकामना और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने समण संघ के निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की भावना को दोहराते हुए कहा— की वेद प्रकाश समण के साथ हम तन मन धन से है अब इस करवा को किसी भी प्रकार रुकने नहीं देगे

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

तीर्थ नगरी हरकी पौड़ी के घाटों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हरकी पौड़ी...
उत्तराखंड 
 तीर्थ नगरी हरकी पौड़ी के घाटों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

रांची । बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका...
झारखंड 
 बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री...
महाराष्ट्र 
मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
उत्तर प्रदेश 
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित