तीर्थ नगरी हरकी पौड़ी के घाटों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हरकी पौड़ी क्षेत्र के शिव घाट, सुभाष घाट, मालवीय घाट और विष्णु घाट सहित विभिन्न घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, भारतीय स्काउट गाइड, नगर निगम, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया तथा नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तीर्थनगरी में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों और खुले क्षेत्रों में कूड़ा न फैलाएं तथा नगर निगम द्वारा स्थापित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें, जिससे माँ गंगा की निर्मलता और स्वच्छता बनी रहे। अभियान में नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सोनिया सिंह, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, गंगा सभा के सदस्य, आदर्श युवा समिति, आस्था सेवा संस्थान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के अधिकारियों के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म होने के बाद वैश्विक कच्चे...
कारोबार 
तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

रांची । झारखंड में इस वर्ष मानसून की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। राज्य में एक जून से 24...
झारखंड 
राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर ढहा, 12 साल के बच्चे की मौत

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में जीवाजीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हम्मालवाड़ी में बुधवार सुबह 50 साल पुराना दो मंजिला...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर ढहा, 12 साल के बच्चे की मौत

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
उत्तर प्रदेश 
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित