नेपाल में पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी को यूएमएल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

काठमांडू । सीपीएन यूएमएल ने पार्टी के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित, प्रतिशोधपूर्ण और गैरकानूनी करार दिया है। पुूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सोमवार को सुर्खेत जिले से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आगे की जांच के लिए उन्हें सात दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति भी दे दी है।

बुधवार को आयोजित पार्टी सचिवालय की नौवीं बैठक में उनकी बिना शर्त और तत्काल रिहाई की मांग की गई। बैठक में देशभर के पार्टी सदस्यों और समर्थकों से राज्य तंत्र के कथित अधिनायकवादी, प्रतिशोधात्मक और भेदभावपूर्ण इस्तेमाल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिरोध और जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान भी किया गया। बैठक के बाद जारी बयान में यूएमएल ने कहा कि वह इस गिरफ्तारी को राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चुनौती देगा। पार्टी का आरोप है कि गिरफ्तारी बिना किसी ठोस तथ्य या प्रमाण के की गई और इसका उद्देश्य केवल राजनीतिक प्रतिशोध लेना है।

पार्टी ने विशेष अदालत के उस निर्णय पर भी असहमति जताई, जिसमें जांच अवधि के दौरान पौडेल को हिरासत में रखने की अनुमति दी गई। पार्टी का कहना है कि यह आदेश न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और न्याय के पक्ष में खड़े आम नागरिकों से भी देशव्यापी अभियान में शामिल होने की अपील की गई। पार्टी का कहना है कि यह अभियान राज्य एजेंसियों के किए जा रहे मनमाने और भेदभावपूर्ण कदमों के विरोध में चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत इस सत्र के लिए आवेदन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों ने आज काकोरी स्थित शहीद स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के...