आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

संवाददाता/ साहिल गुप्ता

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में आफताब क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के समापन पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोबिन हुसैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फहद अली खान तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बरेली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेहान अंसारी और देवा ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संयोजक यामीन हुसैन, जहूर अंसारी, सोबीन हुसैन, सोहेल अली, फैसल हुसैन, रणविजय सिंह, मंसूर अंसारी, सईद अंसारी, सादिक अंसारी, सभासद प्रवेंद्र यादव, तौफीक अंसारी, नदीम आजाद, हिमांशु कश्यप सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आफताब क्लब की जीत के साथ टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ।

हनुमान मंदिर में विधायक शशांक वर्मा ने कराया भव्य भंडारा ये खबर भी पढ़े : हनुमान मंदिर में विधायक शशांक वर्मा ने कराया भव्य भंडारा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: श्यामपुर फ्लाईओवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा-दादी और मासूम की मौत

तीर्थ नगरी हरकी पौड़ी के घाटों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हरकी पौड़ी...
उत्तराखंड 
 तीर्थ नगरी हरकी पौड़ी के घाटों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

रांची । बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका...
झारखंड 
 बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री...
महाराष्ट्र 
मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
उत्तर प्रदेश 
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित