कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात्रि को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रक्षा मंत्री सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ की। इसके बाद वह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

राजनाथ सिंह ने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

जिला पंचायत में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 300 लोगों ने किया योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े : जिला पंचायत में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 300 लोगों ने किया योगाभ्यास

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी ये खबर भी पढ़े : सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी

शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच करने, सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के पुरनिया, सेक्टर-डी स्थित कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। इस त्रासदी ने अनेक परिवारों से उनके अपने छीन लिए हैं, जिसकी क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

चौधरी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पूरा संगठन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं। इस कठिन समय में हम सभी की संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून का इंतजार जारी, कई जिलों में लू का अलर्ट तो कई जगह बारिश की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की देरी का असर साफ दिखाई दे रहा है। जून का अधिकांश समय सूखा गुजरने...
मध्य प्रदेश 
 मानसून का इंतजार जारी, कई जिलों में लू का अलर्ट तो कई जगह बारिश की संभावना

सुनहरा मौका: जॉब फेयर में सिक्योरिटी गार्ड से मैनेजर तक हजारों पदों पर भर्ती

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को...
मध्य प्रदेश 
 सुनहरा मौका: जॉब फेयर में सिक्योरिटी गार्ड से मैनेजर तक हजारों पदों पर भर्ती

मेसी का डबल धमाका, अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

डलास। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने प्रशंसकों का भरोसा कायम रखते हुए ऑस्ट्रिया को भारतीय समयानुसार मंगलवार...
खेल 
मेसी का डबल धमाका, अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

भोपालः मुख्यमंत्री आज आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 का समापन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजधानी भोपाल के अचारपुरा स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान मध्य...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मुख्यमंत्री आज आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 का समापन समारोह में होंगे शामिल

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

प्रयागराज।इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित ध्यान केन्द्र में एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

प्रयागराज।इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित ध्यान केन्द्र में एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

लखनऊ अग्निकांड: ‘शाम तक लौट आऊंगा’ का वादा रह गया अधूरा, बुझीं 15 जिंदगियां

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में जो हुआ, उसने सिर्फ एक इमारत को नहीं जलाया, बल्कि 15 परिवारों के सपनों,...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: ‘शाम तक लौट आऊंगा’ का वादा रह गया अधूरा, बुझीं 15 जिंदगियां

मोहर्रम जुलूस को लेकर लखनऊ में यातायात डायवर्जन, कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू

लखनऊ। सातवीं मोहर्रम के अवसर पर 23 जून 2026 से लखनऊ में शाही जरी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस को लेकर लखनऊ में यातायात डायवर्जन, कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
 नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद