अपहृता किशोरी हरियाणा से सकुशल बरामद, आरोपी कलीम गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृता किशोरी को हरियाणा के करनाल जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त कलीम को मौके से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण में थाना महिगवां पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे सख्त, डीआरएम ने किया लखनऊ स्टेशन का दौरा ये खबर भी पढ़े : नीट परीक्षा को लेकर रेलवे सख्त, डीआरएम ने किया लखनऊ स्टेशन का दौरा

मामला मु0अ0सं0 70/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित है। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर आरोपी व पीड़िता का पता लगाया।

नगर निगम कार्यकारिणी में 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए, भाजपा को मिले 5 पार्षद  ये खबर भी पढ़े : नगर निगम कार्यकारिणी में 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए, भाजपा को मिले 5 पार्षद 

पुलिस टीम ने 21 जून 2026 को हरियाणा के जनपद करनाल स्थित थाना घरौंडा क्षेत्र के ग्राम कोहण्ड में कोहिनूर फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां से किशोरी को सकुशल बरामद किया गया और अभियुक्त कलीम को गिरफ्तार किया गया।

 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

पूछताछ में आरोपी कलीम ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों विवाह करना चाहते थे। इसी कारण वह 4 जून 2026 को पीड़िता को उसके घर ग्राम गोधना, थाना महिगवां से अपने साथ हरियाणा ले गया था, जहां दोनों छिपकर रह रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय से 36 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया है। पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई...
राष्ट्रीय 
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

काठमांडू। कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस उत्पादन केंद्र में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कई नेपाली...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को...