विकासनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी  के थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सूचना (इवेंट संख्या P21062610893) के क्रम में गुरूमुख सिंह निवासी वृंदावन योजना, लखनऊ ने अपनी बहन के गुमशुदा होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सेक्टर-एल, अलीगंज क्षेत्र की निवासी हैं और बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं।

सूचना मिलते ही थाना विकासनगर पुलिस सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक शिव सिंह यादव ने पुलिस टीम एवं महिला आरक्षी के साथ महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की और विभिन्न चौराहों व तिराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर लिया। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला की मौत

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि घर में सास के साथ कहासुनी होने के कारण वह नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से चली गई थीं। महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और विकासनगर पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई है। थाना विकासनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते महिला को सुरक्षित बरामद कर परिवार से मिलाया जा सका।

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति ये खबर भी पढ़े : कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

लेबनान-इज़राइल सीमा पर बढ़ा तनाव, ईरान के कुद्स फोर्स प्रमुख की इज़राइल को चेतावनी

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी ने दक्षिणी लेबनान में तैनात...
अंतर्राष्ट्रीय 
लेबनान-इज़राइल सीमा पर बढ़ा तनाव, ईरान के कुद्स फोर्स प्रमुख की इज़राइल को चेतावनी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

नेतन्याहू काे झटका : 56.4 प्रतिशत इजराइलियों ने कहा, ईरान युद्ध को संभालने में रहे नाकाम

यरूशलम। इज़राइल में हुए एक नए जनमत सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि वहां के अधिकांश नागरिक प्रधानमंत्री बेंजामिन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेतन्याहू काे झटका : 56.4 प्रतिशत इजराइलियों ने कहा, ईरान युद्ध को संभालने में रहे नाकाम

मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को सायं 4 बजे मध्य प्रदेश निजी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार