बंद पेट्रोल पंप से बैटरी चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए बंद पड़े पेट्रोल पंप के सोलर प्लांट से चोरी की गई 05 बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी और सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महिगवां के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।

यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

मामला मु0अ0सं0 81/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरियां बरामद कीं।

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिली आर्थिक मजबूती, हजारों लाभार्थियों को मिला ऋण लाभ ये खबर भी पढ़े : रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिली आर्थिक मजबूती, हजारों लाभार्थियों को मिला ऋण लाभ

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 17 जून 2026 को एक साथी संग्राम पुत्र बसंत निवासी आधारखेड़ा, थाना गुडम्बा ने उन्हें एक-एक हजार रुपये का लालच देकर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गया था। वहां तीनों ने मिलकर सोलर प्लांट से 10 बैटरियां चोरी की थीं, जिनमें से 05 बैटरियां संग्राम अपने साथ ले गया, जबकि 05 बैटरियां झाड़ियों में छिपा दी गई थीं।

 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन पुत्र दिनेश (निवासी कुर्सी, बाराबंकी) और विकास रावत पुत्र स्वामी रावत (निवासी आधारखेड़ा, लखनऊ) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त संग्राम की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बरामद बैटरियों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई...
राष्ट्रीय 
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

काठमांडू। कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस उत्पादन केंद्र में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कई नेपाली...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को...