नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 24 मई 2026 को दर्ज किया गया था। वादी मुकदमा ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना गुडम्बा में मु0अ0सं0 210/2026 धारा 137(2), 87 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान 21 जून 2026 को पुलिस टीम ने पतारसी और सुरागरसी के आधार पर नाबालिग पीड़िता को आधारखेड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। इसी दौरान आरोपी आनन्द कुमार पुत्र सुरेश कुमार (निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, थाना इंटौजा, लखनऊ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को शादी के उद्देश्य से अपने साथ ले गया था।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
