इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज।इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित ध्यान केन्द्र में एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं योग प्रशिक्षक स्वामी आनंद ध्रुव ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल देते हुए कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली का माध्यम है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सरल एवं उपयोगी योगाभ्यासों का प्रदर्शन किया तथा अष्टांग योग के विभिन्न आयामों की विस्तार से जानकारी दी।

प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा  निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

स्वामी आनंद ध्रुव ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार तथा पाचन तंत्र, नेत्र स्वास्थ्य, जोड़ों एवं अस्थियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सरल एवं व्यावहारिक उपाय भी बताए। उपस्थित सदस्यों ने योग एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर उनसे संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओ. पी. गोयल ने स्वामी आनंद ध्रुव को सम्मानित किया। संस्था के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम हेतु बैनर उपलब्ध कराने के लिए डॉ. ए. के. मिश्रा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ. नवनीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार एवं सौहार्दपूर्ण संवाद के साथ हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

सोना, चांदी :सोना, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले से सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी...
कारोबार 
सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा...
खाना पकाना 
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
नारी व बाल जगत 
 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

  विटामिन बी12  : विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिननर्वस...
लाइफस्टाइल 
विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को...
खेल 
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र