जिला पंचायत में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 300 लोगों ने किया योगाभ्यास

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोसाईगंज लखनऊगोसाईगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खरगापुर स्थित नवनिर्मित मैरिज हॉल में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 19 और जिला कार्यकारिणी सदस्य लखनऊ अमरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि प्रतिदिन किया जाना चाहिए।

उन्होंने व्यक्तियों को  योग व प्राणायाम करने की सलाह दी। इससे मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में एक योग टीम भी सक्रिय है, जिसमें प्रतिदिन 30 व्यक्ति योगाभ्यास करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरेंद्र भारद्वाज ने स्वयं योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र मिश्रा ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित लोगों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराया।
 
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता गौरव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष बलराम कश्यप मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय रावत मंडल मंत्री मनीष द्विवेदी मंडल मंत्री अरविंद वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक देशराज वर्मा वोट अध्यक्ष धीरज कुमार सहज राम बसु धीमान अर्जुन रावत व समस्त मंडल नगराम टीम सहित लक्ष्मणपुर विद्यालय से उपस्थित योग टीम से काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
उत्तर प्रदेश 
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...