भोपालः मुख्यमंत्री आज आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 का समापन समारोह में होंगे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजधानी भोपाल के अचारपुरा स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान मध्य प्रदेश (एनआईडी एमपी) परिसर में आयोजित पांच दिवसीय आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 समापन समारोह में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी आरआर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव महोत्सव के दौरान जनजातीय शिल्पकारों द्वारा विकसित नवाचारपूर्ण उत्पादों एवं डिजाइन हस्तक्षेपों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही शिल्पकारों, डिजाइन विशेषज्ञों और प्रतिभागियों से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में जनजातीय कला, शिल्प और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों तथा डिजाइन आधारित नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान मध्य प्रदेश एवं वन्या, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 140 से अधिक जनजातीय शिल्पकार भाग ले रहे हैं। भील, गोंड, बैगा सहित विभिन्न जनजातीय समुदायों के शिल्पकारों द्वारा अपनी पारंपरिक कला, शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश: ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

महोत्सव में आयोजित डिजाइन हस्तक्षेप कार्यशालाओं में शिल्पकारों ने एनआईडी मध्य प्रदेश के संकाय सदस्यों एवं छात्र स्वयं सेवकों के सहयोग से बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप नए उत्पाद विकसित किए हैं।

समापन समारोह के अवसर पर इन कार्यशालाओं के दौरान विकसित उत्पादों और डिजाइन अवधारणाओं की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ये खबर भी पढ़े :  मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रदर्शनी शाम 5:30 बजे से आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी, जहां आगंतुक उत्पादों को देख सकेंगे। साथ ही, भील, गोंड, बैगा सहित विभिन्न जनजातीय समुदायों के शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शित मूल कलाकृतियां एवं हस्तशिल्प उत्पाद खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आदिरंग शिल्पकार महोत्सव जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ शिल्पकारों के लिए नए बाजार एवं आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज ये खबर भी पढ़े : मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज

एनआईडी मध्यप्रदेश और वन्या के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह महोत्सव डिजाइन और परंपरा के समन्वय का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 19 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई...
राष्ट्रीय 