निघासन-खीरी,23 जून(तरुणमित्र)। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध राम जानकी हनुमान मंदिर, अयोध्यापुरवा सिधौना में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अमनदीप सिंह ने भी महंत जी को घड़ी भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन का वातावरण पूरी तरह धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत रहा।
मंदिर प्रबंधन ने भंडारे के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।