विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रतिस्थापन और समायोजन में हुई गंभीर शासकीय अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह विषय प्रमुखता से सामने आया था।

 कर्बला महज़ एक तारीखी वाक़िआ नहीं,बल्कि हर दौर के इंसान के लिए एक पैग़ाम है:मौलाना ज़ैग़म अली ये खबर भी पढ़े :  कर्बला महज़ एक तारीखी वाक़िआ नहीं,बल्कि हर दौर के इंसान के लिए एक पैग़ाम है:मौलाना ज़ैग़म अली

बैठक के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने विद्युत विभाग के कार्मिकों के समायोजन एवं स्थानांतरण में विभागीय नियमों और नीतिगत मानकों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर विस्तृत आख्या तलब की थी।

जांच समिति द्वारा प्रस्तुत विस्तृत रिपोर्ट और उपलब्ध विभागीय अभिलेखों के गहन परीक्षण के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि कर्मचारियों के स्थानांतरण और समायोजन की संपूर्ण प्रक्रिया में स्थापित प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं

निर्धारित मानकों का यथोचित अनुपालन नहीं किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया की सत्यता सिद्ध करने के लिए पर्याप्त अभिलेखीय साक्ष्य अथवा स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित पारदर्शिता और नियमबद्धता का अभाव परिलक्षित हुआ तथा गंभीर अनियमितताओं की स्थिति उत्पन्न हुई।

उपलब्ध साक्ष्यों और जांच समिति की संस्तुतियों के आधार पर जिला प्रशासन ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए विद्युत विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।

पीएम स्वनिधि महोत्सव में डिजिटल लेनदेन करने वाले वेंडरों का सम्मान, स्वरोजगार अपनाने वाले वेंडरों की किस्मत योजना ने बदली : महापाैर ये खबर भी पढ़े : पीएम स्वनिधि महोत्सव में डिजिटल लेनदेन करने वाले वेंडरों का सम्मान, स्वरोजगार अपनाने वाले वेंडरों की किस्मत योजना ने बदली : महापाैर

इसके तहत तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मंडल, फर्रुखाबाद) अजय कुमार, अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड-ग्रामीण, फर्रुखाबाद) सुशील कुमार तथा अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड, कायमगंज) शिव शंकर के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) को आधिकारिक संस्तुति पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

इस संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगराम में आम की बाग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या का मामला ये खबर भी पढ़े : नगराम में आम की बाग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या का मामला

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज