नगराम में आम की बाग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या का मामला
लखनऊ । राजधानी के थाना नगराम क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय युवक ने आम की बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बसंत निवासी जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक एक दिन पहले अपनी ससुराल नगराम आया था और पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह घटना से पहले शराब के नशे में था। सुबह उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
