मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40 फीट ऊपर लटकर उसमें विस्फोट करने का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रेन के द्वारा जमीन से 40 फीट ऊपर टाटा मैजिक वैन लटकाई गई है। हवा में ही वैन में विस्फोट हो जाता है। इसके पूर्व वैन के ऊपर मुंह पर कपड़ा लपेटे एक युवक लाल झंडा लहरा रहा है। एक अन्य युवक भी वैन के ऊपर खड़ा है।

घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इस जुलूस में एक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया।

वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद विस्फोट कर वैन काे उड़ा दिया गया। जिस वैन में ब्लास्ट किया गया, उस पर 'ले फिर आ गए' लिखा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले यानी बुधवार को एक इंस्टाग्राम आईडी 'परवेज एडिट्स_2.0' पर इस घटना के वीडियो शेयर किए गए थे। वीडियो में कार में विस्फोट के अलावा युवकों के अलग-अलग प्रदर्शन भी दिखाई दे रहे हैं।

बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले होगी ट्रायल लैंडिंग व कारकेड रिहर्सल ये खबर भी पढ़े : बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले होगी ट्रायल लैंडिंग व कारकेड रिहर्सल

कुछ वीडियो में अलग-अलग तरह के विस्फोट नजर आते हैं। वहीं, हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को लटकाकर कई तरह के प्रदर्शन किए गए।

इस तरह की हरकत की हिंदूवादी संगठनों ने निंदा की है। वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरि ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसा लगता है, जैसे संदेश दिया जा रहा हो कि ‘हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे।

वहीं, हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी क्रेन पर एक वैन लटकाई गई थी, जिस पर कई आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे।

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम ये खबर भी पढ़े : इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज की मांग है कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि इस तरह की गतिविधि की अनुमति दी गई थी या नहीं। इस घटनाक्रम से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें चार आरोपिताें पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। इसमें आयोजक शोएब खान सहित अन्य आरोपिताें को भी शामिल किया गया है।

मप्र में आज से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरूआत, मुख्यमंत्री दिखाएंगे साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी ये खबर भी पढ़े : मप्र में आज से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरूआत, मुख्यमंत्री दिखाएंगे साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी

वैन पर झंडे लहराने वाले जाहिद खान और तस्लीम पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही वैन मालिक को भी आरोपित बनाया गया है।

बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आयोजकों से पूछताछ की जा रही है। विस्फोट किस सामग्री से किया गया और इसके लिए अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में लूटपाट के दौरान 60 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या करने...
दिल्ली 
लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज के सिसेंडी इलाके में बुधवार को युवक का शव ट्रांसमिशन टावर से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, मामूली तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। आज शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी हासिल करने के बाद दिन के दूसरे सत्र में मुनाफा वसूली...
कारोबार 
शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, मामूली तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 10,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 10,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

उत्तर प्रदेश

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज के सिसेंडी इलाके में बुधवार को युवक का शव ट्रांसमिशन टावर से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 10,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 10,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तहसील अधिकारियों की लापरवाही से तकरीबन 300 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त...
उत्तर प्रदेश 
तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी