शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

-2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले किया गया बदलाव

Published By Ram Krishna Pandey
On
Ram Krishna Pandey Picture

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को एक बार फिर पार्टी जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। अब तक जिलाध्यक्ष पद पर क्षत्रपाल यादव की तैनाती थी। श्री सिद्दीकी का यह मनोनयन नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल में स्थित सपा कार्यालय को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर से जमींदोज किए जाने के ठीक बाद किया गया है।

श्री सिद्दीकी को सपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद जनपद की सोशल मीडिया व मोबाइल फोन इत्यादि माध्यमों से उन्हें बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उरूज पर रहने के वक्त श्री सिद्दीकी ही सपा जिलाध्यक्ष थे। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले सपा सुप्रीमो द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर किए गए इस फेरबदल को ले कर समूचे जनपद में सियासी चर्चाओं का माहौल काफी गर्म हो उठा है। इस मनोनयन से श्री सिद्दीकी के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

नब्बूपुरवा में भीषण अग्निकांड,नवविवाहित बेटे के घर का सामान जलकर राख ये खबर भी पढ़े : नब्बूपुरवा में भीषण अग्निकांड,नवविवाहित बेटे के घर का सामान जलकर राख

बता दें कि पिछले काफी समय से जनपद में समाजवादी पार्टी सांगठनिक रूप से कुछ खास नहीं कर पा सकी। सत्ता पक्ष के विरूद्ध महज लकीर पीटने के अतिरिक्त सपा और कोई विशेष गतिविधि न कर सकी। लोग इसके पीछे सांगठनिक इच्छाशक्ति की कमी को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बहरहाल सपा में जिलाध्यक्ष पद पर हुए इस बदलाव से बाकी संगठन के निजाम में ही परिवर्तन के कयास लगाये जा रहे हैं।  

डीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: देवेंद्र शुक्ला  ये खबर भी पढ़े : डीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: देवेंद्र शुक्ला 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ram Krishna Pandey Picture

30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

काराकास । वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता