उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच उत्तर-पूर्वी राज्यों सहित बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी जारी रहने की संभावना है।

मौसमक विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर-शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 39-41 डिग्री सेल्सियस और 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 27 और 28 जून को भी यही स्थित रहने का अनुमान है।

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक ये खबर भी पढ़े : नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

उल्लेखनीय है कि राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर-शाम के समय तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया था। फिलहाल, राजधानी के निवासियों ने आज के मौसम में गर्माहट महसूस की है।

चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार ये खबर भी पढ़े : चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम अधिकारियों के पूर्वानुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ इस सप्ताह पश्चिमी तट, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना है। वहीं, अगले 3-4 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में, अगले 2 दिनों में बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है।

यूपी के कोचिंग संस्थानों में चला चेकिंग अभियान, 100 से अधिक सीलिंग की कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : यूपी के कोचिंग संस्थानों में चला चेकिंग अभियान, 100 से अधिक सीलिंग की कार्रवाई

उत्तर-पश्चिम भारत के 25-30 जून और एक जुलाई के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद में, 30 जून से एक जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 29 जून से एक जुलाई के दौरान उत्तराखंड में व्यापक से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 30 जून से 1 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ जगहों पर अगले पांच दिनों के दौरान भारी और कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। इन क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं जिनकी रफ्तार 40 से लेकर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

बिहार में कुछ जगहों पर 25 जून, 25-26 जून के दौरान झारखंड में और 25-28 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की बहुत संभावना है। साथ ही 25-27 जून के दौरान कुछ जगहों पर भीषण लू की स्थिति भी हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में 28 तारीख तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जबकि मध्य भारत में 28 तारीख तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। देश के शेष हिस्सों में एक जुलाई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता