दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि उनके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, 24 जून की रात करीब नौ बजे गौतमपुरी की गली नंबर-4 में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को उसका चचेरा भाई जेपीसी अस्पताल लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी 17 वर्षीय लकी कुमार के रूप में हुई।

नीति आयोग परिषद बैठक में विकसित भारत 2047 हेतु समावेशी मानव विकास पर मंथन ये खबर भी पढ़े : नीति आयोग परिषद बैठक में विकसित भारत 2047 हेतु समावेशी मानव विकास पर मंथन

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले में सीलमपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि , सीलमपुर थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान दो संदिग्ध किशोरों की पहचान हुई, जिनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन पहले उनका मृतक लकी कुमार से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त ये खबर भी पढ़े : दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त

बाद में इसी रंजिश में उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में फरार तीसरे आरोपित की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जांच अभी जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

रिजवान खान
उत्तर प्रदेश 
खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

जांच में खुली अस्पतालों की पोल: एसडीएम और एसीएमओ को कागजों में मिली नुमन्य सुविधाएं

मोहनलालगंज।   सरकार की सख्ती के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब कागजों में चाक चौबंद चल रहे मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
जांच में खुली अस्पतालों की पोल: एसडीएम और एसीएमओ को कागजों में मिली नुमन्य सुविधाएं

लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में लूटपाट के दौरान 60 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या करने...
दिल्ली 
लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज के सिसेंडी इलाके में बुधवार को युवक का शव ट्रांसमिशन टावर से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, मामूली तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। आज शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी हासिल करने के बाद दिन के दूसरे सत्र में मुनाफा वसूली...
कारोबार 
शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, मामूली तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

उत्तर प्रदेश

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

रिजवान खान
उत्तर प्रदेश 
खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

जांच में खुली अस्पतालों की पोल: एसडीएम और एसीएमओ को कागजों में मिली नुमन्य सुविधाएं

मोहनलालगंज।   सरकार की सख्ती के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब कागजों में चाक चौबंद चल रहे मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
जांच में खुली अस्पतालों की पोल: एसडीएम और एसीएमओ को कागजों में मिली नुमन्य सुविधाएं

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज के सिसेंडी इलाके में बुधवार को युवक का शव ट्रांसमिशन टावर से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान