मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार सुबह दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुद्दीन और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई।

ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का निवेश दिल्ली के नाइट क्लबों में किया गया था। इसी संबंध में ईडी वित्तीय लेनदेन और निवेश के स्रोतों की जांच कर रही है।

जांच एजेंसी के अनुसार, हरप्रीत सिंह तलवार को इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पहले गिरफ्तार कर चुकी है। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मुंद्रा बंदरगाह पर 2021 में लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी, जिसे देश के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामलों में से एक माना जाता है। मामले की जांच विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री ये खबर भी पढ़े : 'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ, 23 जून 2026। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें...
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को...
बिहार 
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री हुए शामिल

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक