मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई , पालघर जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया है, जिससे इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव से कामकाजी लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

मुंबई शहर की महापौर रीतू तावड़े ने आज बताया कि मुंबई में कुल २०८ मिलीमीटर(मिमी) बारिश दर्ज की गई है। इनमें मुंबई पश्चिम उपनगर में १९५ और मुंबई पूर्व उपनगर में १६७ मिमी बारिश दर्ज हुई है।

इससे मुंबई कई इलाके जलमग्र हैं, सभी जगह पंपिंग के सहयोग से जल निकासी का काम जारी है। महापौर ने बताया कि सायन, किंगसर्कल, दादर, लालबाग, अंधेरी सब वे, सांताक्रुज सबवे सहित कई इलाके अभी भी जलमग्र हैं, जबकि सायन के गांधी नगर में जल निकासी कर दी गई है।

Mumbai: कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : Mumbai: कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी गिरफ्तार

महापौर ने यह भी कहा कि कम समय में ज्यादा बारिश की वजह से जलभराव की समस्या सामने आई है, इससे निपटने का प्रयास निकट भविष्य में किया जाएगा।

भारी बारिश की वजह से मुंबई शहर की लाइफ लाइन कहीं जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा, वाशी ट्रांस हार्बर सेवा, मेट्रो सेवा के साथ सड़कों पर बस सेवा और यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि ये सेवाएं काफी मशक्कत के बाद फिर शुरु हो गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई, रत्नागिरी और पालघर जिलों के लिए रेड एलर्ट और ठाणे, रायगढ़ , सिंधुदूर्ग जिलों के लिए ओरेंज एलर्ट जारी किया है।

साथ आज समुद्र में ३.४१ मीटर का ज्वार भी आने के साथ ही ८० किलोमीटर से भी तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस चेतावनी के बाद इन जिलों के जिलाधिकारियों को प्रशासन की ओर सतर्क रहने की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले २४ घंटों में मुंबई के राममंदिर में 224 मिमी, कुलाबा में 218.5 मिमी, सांताक्रूज़ में 210.6 मिमी, सायन में 182.5 मिमी, विक्रोली में 181.7 मिमी, विद्याविहार में 180.7 मिमी और चेंबूर में 180.7 बारिश दर्ज की गई है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में आधी रात से हो रही भारी बारिश की वजह से दादर और किंग सर्कल इलाके में पार्क की गई कार पर पेड़ गिर गया, कार क्षतिग्रस्त हो गई।

मुंबई नगर निगम की टीम ने पेड़ हटा दिया है, इसी तरह विक्रोली इलाके मेंभारी बारिश की वजह एक घर की दीवार गिर गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

वसई विरार में रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। नालासोपारा के सेंट्रल पार्क, तुलिंज, स्टेशन क्षेत्र, गाला नगर, अचोले रोड के साथ-साथ विरार और वसई के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। बारिश अभी भी जारी है। अगर बारिश की तेज़ी जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र